फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women and girls were made aware across 27 police station areas.

Ghazipur News: 27 थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चियों की किया जागरूक

Mon, 27 Jul 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women and girls were made aware across 27 police station areas.
नायकडीह में बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं व बच्चियों को जागरूक करती महिला आरक्षी। संवाद
गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर जिले के सभी 27 थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिला आरक्षियों ने मिशन शक्ति का पंफलेट बांटकर बच्चियों व महिलाओं को उनके अधिकारों व कानून के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि महिला आरक्षियों ने बच्चियों, किशोरियों, युवतियों और महिलाओं के बीच मिशन शक्ति का पंफलेट बांटकर उनको जागरूक किया। इस दौरान आरक्षियों ने अधिकारों, आपात स्थिति में निपटने के तरीके और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च कर भी लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि थानाक्षेत्र के स्टेशन, बाजार, चट्टी, और थाना परिसर के मिशन शक्ति केंद्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला आरक्षियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आपात स्थिति में निपटने के तरीके और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित जानकारी दी गई, जिसकी वजह से वह आपात स्थिति, हिंसा, साइबर अपराध या अन्य समस्याओं से निपटने में सक्षम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed