फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   woman gave poison to three children in Ghazipur one died two in critical condition

Ghazipur: पारिवारिक विवाद में मां ने मासूमों को चाय में दिया जहर, एक बालक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 15 Aug 2022 06:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 15 Aug 2022 06:03 PM IST
सार

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईत बांध निवासी सुनीता देवी अपने दो पुत्रों और पुत्री के साथ रक्षाबंधन के दिन मायके ढढनी भानमल राय गांव आई हुई थी। करीब दो दिन पूर्व मोबाइल पर पति और देवर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे वह काफी नाराज थी।

विज्ञापन
woman gave poison to three children in Ghazipur one died two in critical condition
मामले के बारे में पूछताछ करती पुलिस और मौके पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव में सोमवार की सुबह एक महिला ने अपने तीन बच्चों को चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईत बांध निवासी सुनीता देवी अपने दो पुत्रों बब्बी उर्फ हिमांशु (11), प्रियांशु उर्फ पीयूष (8) और पुत्री दिव्यांशु (7) के साथ रक्षाबंधन के दिन मायके ढढनी भानमल राय गांव आई हुई थी। करीब दो दिन पूर्व मोबाइल पर पति बालेश्वर यादव और देवर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे वह काफी नाराज थी। इसी बात को लेकर सुनीता यादव ने अपने दोनों पुत्रों बब्बी उर्फ हिमांशु और प्रियांशु के साथ पुत्री दिव्यांशु को चाय में जहर दे दिया।
विज्ञापन


तीनों मासूमों की हालत गंभीर होने पर मायके के लोग उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान प्रियांशु उर्फ पियूष की मौत हो गई। जबकि बड़े पुत्र बब्बू उर्फ हिमांशु और पुत्री दिव्यांशु की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मासूम पुत्री सहित दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज बीएचयू वाराणसी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed