{"_id":"69580c19eebc83d86a0710e1","slug":"woman-drowns-while-bathing-in-ganga-search-underway-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-144924-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गंगा में नहाते समय महिला डूबी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गंगा में नहाते समय महिला डूबी, तलाश जारी
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पट्टी सरनाम खां गांव के पास शुक्रवार को सुबह गंगा में नहाते समय रिंकू देवी (45) डूब गई। देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि रामपुर पट्टी सरनाम खां निवासी रामविलास यादव की पत्नी रिंकू देवी सुबह करीब 6 बजे गंगा स्नान के लिए घाट पर गई थीं।
स्नान के दौरान वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी की ओर गिर गईं और डूबने लगीं। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह नदी की धारा में लापता हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही जमानिया तहसीलदार रामनारायन वर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की तलाश गोताखोरों की मदद से कराई जा रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है।