फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   With education necessary rites

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

Fri, 29 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
With education necessary rites
आज के समय में जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही संस्कार का भी है। इसके बगैर समाज का विकास अधूरा है। जब तक समाज, परिवार, गांव का विकास नहीं होगा तब तक देश, प्रदेश की प्रगति नहीं होगी। ये बातें पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश
विज्ञापन


सिंह ने शुक्रवार को उतरौली इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में कहीं। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में चाहे देश की निगहबानी हो, राजनीतिक क्षेत्र, शिक्षा या विज्ञान में अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। सरकार बेटी और बेटा सबको समान अधिकार देने का काम कर रही है। सरकार सबकी सुरक्षा
विज्ञापन


को लेकर फिक्रमंद है। सड़क, बिजली, पानी की जरूरत को पूरा करने का काम  किया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कथक, मोरनी नृत्य,  कव्वाली, देश भक्ति, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी गीत और नृत्य पेश किया। विशिष्ट अतिथि बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन


के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने  पौधरोपण भी किया। विद्यालय की पुस्तिका का विमोचन किया गया। हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रवीण गौतम व इंटर की


नीशू सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया। इस मौके पर  प्रबन्धक राज नारायण सिंह, प्रधानाचार्य अरुण कुमार पांडेय, शिव विलास सिंह, रामप्रवेश राम, मारकंडेय सिंह, मायाशंकर पांडेय, वंश नारायण उपाध्याय, वन विहारी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed