फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Window' closed for correction in registration

पंजीकरण में सुधार के लिए ‘विंडो’ बंद

Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Window' closed for correction in registration
मौधा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से नौवीं और 11वीं की कक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों को डाटा सही-सही ढंग से अपलोड करना होगा। अगर कोई गलत जानकारी भरी गई तो पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होगी। वजह डाटा के एक बार जमा करने के बाद उसे दोबारा बदला नहीं जा सकेगा। दरअसल बोर्ड ने इस साल से सुधार करने की विंडो को बंद कर दिया है। ऐसे में सही ब्यौरा देना स्कूल की जिम्मेदारी होगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के लिए नौवीं और 11 वीं में ही ऑन लाइन पंजीकरण कराता है। प्रक्रिया में बच्चों, उनके माता पिता का नाम, कोर्स कंबीनेशन, जन्मतिथि व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भरी जाती है। इसके पहले ऐसा होता था कि छात्र अपने ब्यौरे में छोटी बड़ी गलतियां करते थे। फिर उसमें सुधार चाहते थे। इसे बदलने में बोर्ड और स्कूल को खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है पंजीकरण के दौरान बच्चों का डाटा और अन्य जानकारी भरने में गलती ना करें। 15 से 30 दिसंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। इस दौरान प्रति छात्र तीन सौ रुपये लिया जाएगा। वहीं लेट फीस के रूप में दो हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि चुकानी होगी। 31 दिसंबर से सात जनवरी के बीच पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को कुल 23 सौ रुपये की धनराशि जमा करनी होगी। सैदपुर के डहरा स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य एके बरतरिया ने बताया कि छात्रों के पंजीकरण की तिथि भले ही 15 दिसंबर घोषित की गई हो, लेकिन उनके यहां पंजीकरण की तैयारी पांच दिसंबर से ही शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed