फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   win

तीन बार हुई काउंटिंग में हलीमा एक वोट से निर्वाचित घोषित

Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
win
मुहम्मदाबाद। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नत्थनपुर ग्राम के क्षेत्र पंचायत सदस्य की तीन बार हुई काउंटिंग में हलीमा एक वोट से निर्वाचित घोषित की गईं। मतगणना में नत्थनपुर से अनीता एक मत से विजयी हुई। इसके बाद हलीमा ने रिकाउंटिंग के लिए आवेदन किया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के समक्ष रिकाउंटिंग की गई उसमें परिणाम बदल गया और एक वोट से हलीमा की बढ़त हो गई लेकिन अनीता ने इसे चुनौती दिया तो तीसरी बार आरओ टेबुल पर आरओ सत्यप्रकाश के समक्ष पुन: रिकाउंटिंग हुई जिसमें हलीमा को 309 और अनीता को 308 वोट प्राप्त हुआ और रिटर्निंग अफसर सत्यप्रकाश ने हलीमा को निर्वाचित घोषित किया। भदेसर की ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी बिंदू देवी ने भी रिकाउंटिंग के लिए मतगणना स्थल पर धरना दिया लेकिन 65 मतों का अंतर होने के कारण उनकी मांग नहीं मानी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed