{"_id":"65cd132abe267b65a801f6e4","slug":"will-ruin-it-wont-let-you-get-marriedhad-posted-the-picture-with-vermilion-on-fb-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-110719-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बर्बाद कर देंगे, तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे...लिखकर एफबी पर सिंदूर वाली तस्वीर कर दी थी पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बर्बाद कर देंगे, तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे...लिखकर एफबी पर सिंदूर वाली तस्वीर कर दी थी पोस्ट
विज्ञापन
तुम्हें बर्बाद कर देंगे, तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे... कुछ इस तरह की धमकी को फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
पीड़िता की ओर से दर्ज कराए मुकदमे से यह बात सामने आई कि वह किस तरह से उसे परेशान करता था। आरोप है कि वह पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंधन बनाने की कोशिश करता था। विरोध करने पर पिटाई करता था और धमकी भी देता था कि तुमको बर्बाद कर देंगे, तुम्हारे भाई-बाप सबको मार देंगे और तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे। प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा।
पीड़िता के मुताबिक उसके गांव का ही राजेश यादव छेड़खानी, जोर जबरदस्ती से संबंध बनाने की कोशिश करता था। मना करने पर मारता और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता था। हद तो तब हो गई जब उस आरोपी युवक ने हाल ही में उसकी मांग में सिंदूर लगने की तस्वीर अपने साथ सोशल मीडिया पर साझा किया, जबकि उसकी शादी तक नहीं हुई है। जब लड़की को यह पता चला तो उसने तस्वीर हटाने के लिए आरोपी युवक से कहा तो उसने इसके बदले रुपयों की मांग करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके पहले एक बार मामा के लड़के साथ गाजीपुर जाते समय उक्त आरोपी युवक ने लड़की की पिटाई कर दी थी। पीड़िता ने बताया कि धमकी भी देता था कि तुमको बर्बाद कर देंगे, तुम्हारे भाई-बाप सबको मार देंगे और तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे। प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।