फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wife molested, husband beaten up

Ghazipur News: पत्नी से छेड़खानी, पति को मारपीट पीटा

Thu, 06 Feb 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wife molested, husband beaten up
थानाक्षेत्र के एक गांव में गत चार फरवरी को घर पर अकेली महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को मुकदमा दर्ज कराने जा रहे पीड़िता के पति को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि गत चार फरवरी को वह रिश्तेदारी में गया था। घर पर पत्नी अकेली थी। रात करीब 11 बजे गांव के दो युवक पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गए। अभी पत्नी कुछ समझ पाती, कि आरोपियों ने उसका मुह बंदकर छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह शोर मचाने लगी। यह देखकर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पत्नी की आपबीती मोबाइल पर सुनकर गत पांच फरवरी को पति मुकदमा दर्ज कराने थाने जा रहा था। रास्ते में आरोपियों के साथ उसके घर के लोगों ने पकड़ लिया और मारने-पीटने लगे। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। पत्नी ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed