{"_id":"6aa6e94a98167308a506669e","slug":"wife-demands-post-mortem-police-stop-cremation-of-husbands-body-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160137-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पत्नी ने की पोस्टमार्टम कराने की मांग, पुलिस ने पति के शव को जलाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पत्नी ने की पोस्टमार्टम कराने की मांग, पुलिस ने पति के शव को जलाने से रोका
विज्ञापन
शिकायत के बाद मृतक त्रिपुरारी यादव के पिता महेंद्र यादव से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद
औडिहार/सैदपुर (गाजीपुर)। भितरी गांव निवासी त्रिपुरारी यादव (28) की कथित आत्महत्या के बाद रविवार को पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखे शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पूजा और उसके पिता अलगू यादव की ओर से पोस्टमार्टम की मांग किए जाने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि त्रिपुरारी ने शनिवार रात कथित तौर पर पारिवारिक कलह के बीच कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। परिजन शव लेकर फुलवारी घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच करीब एक सप्ताह पहले मृत नवजात को जन्म देने के बाद मायके सादात के हाजीपुर गांव में रह रही पत्नी पूजा अपने पिता अलगू यादव समेत परिजनों के साथ भितरी पहुंची। यहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद पूजा और उसके पिता अलगू यादव ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की मांग की।
पुलिस के पहुंचने तक शव चिता पर रखा जा चुका था। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को कब्जे में लिया और कोतवाली पहुंचाया। बाद में मृतक के पिता महेंद्र यादव की तहरीर पर शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महेंद्र ने बताया कि त्रिपुरारी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था और वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -