फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   While crossing Ram ban sad to hear Bharat

राम वन गमन सुन दुखी हुए भरत

Fri, 16 Oct 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 16 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
While crossing Ram ban sad to hear Bharat
पिता दशरथ के निधन और श्रीराम वन गमन की सूचना मिलने पर भरत दुखी हो गए। भरत चतुरंगिनी सेना लेकर श्री राम को वापस लेने के लिए अयोध्या से प्रस्थान करते हैं। पिता दशरथ की आत्मा की शांति के लिए चारों भाई
विज्ञापन


गंगा घाट पर तिलांजलि देते हैं। भरत ने श्रीराम से अयोध्या वापस चलने के लिए आग्रह किया। श्रीराम ने अपना खड़ाऊं देकर भरत को समझा बुझाकर अयोध्या जाने का आदेश दिया। अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से
विज्ञापन


सकलेनाबाद में मंचित इस लीला को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
महाराज दशरथ के निधन और श्रीराम के वनगमन के बाद गुरु वशिष्ठ व मंत्रियों की आपात बैठक हुई। अयोध्या के

राज प्रकरण को लेकर अयोध्यावासियों में खलबली मची थी। थोड़ी देर में वशिष्ठ जी ने सुमंत को बुलवाया। भरत-शत्रुघ्न को दूत से बुलवाया गया। जब दोनों भाइयों ने अयोध्या के दूतों को देखकर सशंकित हुई।  गुरु वशिष्ठ के
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलावे का आदेश होने पर भरत, शत्रुघ्न ने तत्काल अयोध्या के लिए कूच किया। भरत का रथ जैसे ही अयोध्या में प्रवेश किया अयोध्यावासी मुंह फेरने लगे। यह देख भरत दुखी होते हैं। दासी भरत को अंदर ले जाती है। भरत ने


कैकेयी से पूछा तो उन्होंने दशरथ के निधन और राम वन गमन की बात बताई।   
भरत चिंतित हो उठते हैं। भरत श्री राम को बुलाने के लिए चतुरंगिनी सेना को लेकर रवाना होते हैं। इसकी सूचना पर

लक्ष्मण तरकश लिए युद्ध के लिए तैयार हो जाते हैं। इस पर श्रीराम लक्ष्मण को समझाकर शांत  कराते हैं। इसके बाद भरत, गुरु वशिष्ठ और शत्रुघ्न भारद्वाज मुनि के आश्रम पर पहुंचे। चारों भाई पिता की आत्मा की शांति के लिए गंगा घाट पर तिलांजलि देते हैं। मौके पर अध्यक्ष  दीनानाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, उप  मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंध जैमिनी दत्त त्रिवेदी, शिवपूजन तिवारी उपस्थित रहे।    
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed