फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When the disabled people going to meet the CM were stopped, they laid down at the station wearing a shroud

Ghazipur News: सीएम से मिलने जा रहे दिव्यांगों को रोका तो कफन ओढ़कर स्टेशन पर लेटे

Wed, 02 Oct 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
When the disabled people going to meet the CM were stopped, they laid down at the station wearing a shroud
दुल्लहपुर। अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे दिव्यांगों को पुलिस ने रोका तो वे आक्रोशित होकर जखनियां रेलवे स्टेशन पर कफन ओढ़कर लेट गए। आरोप था कि पुलिस उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं जाने दे रही है। हालांकि रात करीब साढ़े आठ बजे थानाध्यक्ष ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कई दिव्यांग कृषक ट्रेन से गोरखपुर मुख्यमंत्री जनता दरबार में मिलने जा रहे थे। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार के साथ भुड़कुड़ा पुलिस ने स्टेशन पर दिव्यांगों को गोरखपुर जाने से रोक दिया। इससे नाराज दिव्यांगों का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष कमलेश राम अपने कुछ साथियों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर कफन ओढ़कर लेट गए। कमलेश राम कहना था कि बहरियाबाद थाना के अंतर्गत रामविजय चौहान की जमीन गांव में कब्जा कर लिया गया है। जिसे खाली करने के लिए बहरियाबाद थानाध्यक्ष के साथ ही जखनिया एसडीएम को सूचना दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री जनता दरबार में मिलने के लिए जाने का निर्णय लिए थे। इस दौरान राम विजय चौहान, ब्रिज मोहन,रामबिलास , सोनी आदि मौजद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष भुड़कुड़ा तारावती का कहना है कि दिव्यांगों को समझाया गया है। कल उच्चाधिकारी मौके पर जाएंगे, जो भी उचित होगा कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed