{"_id":"b5eb22e9af7a919f6b72fbf721cc6230","slug":"what-sir-sjega-crown-just-wait-a-few-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर सजेगा ताज...बस कुछ घंटाें का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर सजेगा ताज...बस कुछ घंटाें का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। इस चुनाव में क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्य पद के 1746 पदों पर ताल ठोंक रहे 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला रविवार से शुरू होने वाली मतों की गणना के बाद होगा। सबसे ज्यादा उम्मीदवार पहले चरण में 28 सौ से अधिक हैं।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के तहत जिले में क्षेत्र और जिला पंचायत का चुनाव चार चरणों में कराया गया। विकासखंडवार कराए गए चुनाव में पहले चरण में 9 अक्तूबर, दूसरे में 13, तीसरे में 17 और चौथे और अंतिम चरण में 29 अक्तूबर को मतदान कराया गया। चारों चरणों में जिले के 25 लाख 38 हजार से अधिक मतदाताओं में से 59.24 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सबसे ज्यादा मतदान तीसरे चरण में 63.09 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा पहले चरण में 59.6, दूसरे में 54.8 तथा चौथे और अंतिम चरण में 60.07 फीसदी लोगों ने वोट डाले। जिला पंचायत सदस्य पद की 67 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1679 सहित सभी 1746 पदों के लिए 10083 उम्मीदवारों की तरफ से ताल ठोंकी गई। इसमें जिला पंचायत सदस्य की सभी सीटों पर 1100 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 8983 उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने पहले चरण में भाग्य आजमाया है। इस चरण में जिला पंचायत सदस्य पद की 19 सीट पर 327 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 445 सीट पर 2538 सहित कुल 2865 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। इसी तरह दूसरे चरण में जिला पंचायत की 17 सीट पर 246 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 430 सीट पर 2034 सहित कुल 2280 प्रत्याशियों के बीच घमासान हुआ।
तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य पद की 15 सीटों पर 276 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 378 सीट पर 2123 सहित 2399 तथा चौथे और अंतिम चरण में जिला पंचायत सदस्य के 17 पद के लिए 251 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 426 पदों के लिए 2288 सहित कुल 2539 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला पहली नवंबर को होगी।