फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Well, not if the oppression of women

महिलाओं का उत्पीड़न हुआ तो खैर नहीं

Thu, 07 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Well, not if the oppression of women
राज्य महिला आयोग की सदस्य मिनाक्षी व्यास ने कहा कि किसी भी महिला का उत्पीड़न हुआ तो दोषी व्यक्ति की खैर नहीं। उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। बुधवार को उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में
विज्ञापन


उत्पीड़ित महिलाओं का दर्द सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा उनकी समस्याओं के निदान के लिए शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान दो महिलाओं का मामले सामने आया। विकास खंड मुहम्मदाबाद के ग्राम राजापुर निवासिनी निर्मला यादव पत्नी रामव्यास यादव ने अपनी समस्या रखी। इस पर व्यास ने पुलिस अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने
विज्ञापन
विज्ञापन


का निर्देश दिया। करीमुद्दीनपुर के सोनवानी की गायत्री देवी पत्नी  त्रिलोकी वर्मा ने छेड़खानी व मारपीट की शिकायत की। इस पर उन्होंने एसपी सिटी लल्लन राय को प्रकरण में प्रथम सूचना दर्ज कराने का निर्देश दिया। मिनाक्षी व्यास

ने कहा कि पुलिस उत्पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान करे। जनपद में महिला उत्पीड़न का कोई प्रकरण आता है तो सीधे महिला आयोग के सदस्य को उपलब्ध कराया जाए ताकि इस पर त्वरित कार्यवाही कराई जा सके।

उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के संबन्ध में जिला सलाहकार समिति से जानकारी मांगी। इसके अलावा उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और रोगियों के साथ मानवीय व्यवहार के मामलों में उनकी समस्याओं को

निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा एमपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. विनीता जायसवाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्य महिला आयोग की सदस्य मिनाक्षी व्यास ने बुधवार को जिला जेल के महिला बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं। उनसे भोजन के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान जेलर एसपी त्रिपाठी ने

उन्हें बताया कि महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे रिहा होने के बाद आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बजट के अभाव में पाकशाला का निर्माण न होने, जर्जर महिला बैरक की मरम्मत और बंदियों के


लिए कंबल की कमी होने की बात बताई। इस दौरान श्रीमती व्यास ने समस्याओं को दूर करने के लिए शासन से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जेलर एसपी त्रिपाठी, डिप्टी जेलर ओंकार पांडेय, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed