फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Weathering overshadowed farmers

किसानों पर भारी पड़ रही मौसम की मार

Sun, 12 Apr 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Weathering overshadowed farmers

मौसम की मार से किसानों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां मार्च और अप्रैल माह में हुई आंधी और पानी ने किसानों की कमर तोड़ दी, वहीं रविवार को एक बार फिर मौसम की पलटी ने किसानों के माथे पर बल डाल दिया। पूरे दिन आसमान में काली घटाएं छाई रहीं।

विज्ञापन


इस बीच रुक-रुककर कई बार बूंदाबांदी भी हुई। मौसम का हाल देख किसानों की चिंता बढ़ गई जिनकी फसल खेतों में खड़ी है, उन्हें इस बात की चिंता सताने लगी कि अगर तेज बारिश हो गई तो फसल चौपट हो जाएगी, वहीं जिन किसानों ने फसलों की कटाई कर खेतों में रखा था, वह फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए। प्राकृतिक आपदा से परेशान किसान माथे पर हाथ रख ऊपर वाले की दुहाई देते रहे।
विज्ञापन



कृषि विभाग के मुताबिक इस बार जिले में पौने दो लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है जबकि 25 हजार हेक्टेयर में दलहनी और तिलहनी की खेती हुई है। मार्च माह में मौसम में उतार-चढ़ाव का जो क्रम शुरु हुआ, वह अप्रैल में भी जारी है। 15 और 16 मार्च को हुई हुई आंधी-पानी से दलहनी और तिलहनी फसलों के साथ गेहूं जौ तथा आलू की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। खेतों में गेहूं के लोट जाने से भारी मात्रा में फसलों की क्षति हुई थी। अभी किसान इस बर्बादी से उबर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर 30 मार्च को मौसम खराब हो गया। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल हवा के झोंको से गिरकर खराब हो गई। मौसम की मार को देखते हुए किसान सजग हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं की फसल पक चुकी थी, वे आनन-फानन में उसकी कटाई करने में जुट गए। रविवार को एक बार फिर मौसम खराब हो गया। काली घटाओं के साथ कई बार बूंदाबांदी हुई। बदले मौसम से किसानों के माथे पर बल पड़ गया। जिन किसानों की फसल पक गई थी, वे उसकी कटाई करने में जुट गए, वहीं जिन लोगों ने कटाई कर गेहूं का बोझ खेतों में रखा था, उसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लग गए।



खलिहानों में जो किसान गेहूं की मड़ाई कर रहे थे, उन्होंने काली घटाओं को देख इस काम की रफ्तार को बढ़ा दिया और आनन-फानन में मड़ाई किए गए गेहूं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जो किसानों गेहूं की कटाई नहीं कर पाए थे, उन्हें इस बात की चिंता सताती रही कि अगर तेज बारिश और आंधी आई तो उनकी फसल मौसम की मार की भेंट चढ़ जाएगी। कुल मिलाकर प्राकृतिक आपदा से किसानों के अरमानों पर बार-बार पानी फिर रहा है। किसानों की महीनों की मेहनत की कमाई मौसम के मार की भेंट चढ़ जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed