फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   weather

झमाझम बारिश से सड़कों पर लगा पानी

Thu, 17 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
weather
गाजीपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को भी झमाझम बारिश हुई। हालांकि कुछ इलाकों में बूंदाबंादी भी रही। निचले इलाकों में जलभराव होने से सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में जहां राहगीर परेशान हुए तो वहीं गलियों में भी लोग कीचड़ और फिसलन से दो चार हुए। बाजारों में खास तौर से दुकानदार दुकान में पानी घुस जाने से परेशान रहे। मौधा: वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर सैदपुर विद्युत उपकेंद्र से मिर्जापुर गांव के चकमुराद मौजे को जाने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। इसकी कुल दूरी लगभग छह सौ मीटर है। पूरा मार्ग कच्चा है काफी दूर तक सड़क बरसात के पानी से भर गई है। लोगों का आवागमन बंद हो गया है। सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि यहां के निवासियों को वार्ड 11 के खाद बीज गोदाम मार्ग से निकलना पड़ रहा है। हालत यह हो गई है कि मुराद चक जाने वाले मार्ग पर रास्ता बंद है का लाल निशान लगा दिया गया है। निवासियों का कहना है कि उक्त मार्ग की मरम्मत के लिए उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को कई बार पत्रक दिया गया। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सिधागरघाट: सिधागरघाट-पाली-सलामतपुर मार्ग पर बारिश होने से स्थिति नारकीय हो जा रही है। जलजमाव एवं कीचड से लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। जल जमाव होने के कारण सडक गढढो में तब्दील हो चुकी है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही अंधेरा छा जाने पर इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को हर समय किसी हादसे का अंदेशा सताता रहता है। थोड़ा भी पानी बरसने पर लोगों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। जमानिया: नगर क्षेत्र के कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार हरपुर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद पोखरे का पानी सडक और गलियों में घुसने लगा। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन जागा और शाम को ट्रैक्टर की सहायता से पानी निकासी का कार्य शुरु हुआ। बाजार में भी पानी लगने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। नंदगंज: क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक लगातार बारिश से बाजार के मुख्य मार्ग तथा गलियां पानी से लबालब हो गयी। मुख्य मार्ग पर पैदल एवं दो पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सौरम मोड़ के पास की कई दुकानों के अंदर पानी घुस गया। दुकानदार दुकान के सामने मिट्टी की मेड़ बना कर पानी रोकने नजर आए। गाजीपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर सौरम मोड़ से शादियाबाद तिराहे तक की सड़क पर आरसीसी न होने से कई जगहों पर टूटकर बड़े-बड़े गढ्ढ़े में तब्दील हो गयी है। शेष बाजार में आरसीसी बनी सड़क पर पटरी के दुकानदारों ने अपने- अपने सामने मिट्टी गिराकर ऊंचा कर लेने से बरसात का पानी आरसीसी सड़क पर ही जमा हो गया। मरदह : सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से लोग परेशान दिखे। बाजार में पानी जमा होने से नगर पंचायत का दावा खोखला दिखा। लोगों ने बताया कि जलनिकासी न होने से बरसात में स्थिति नरक से भी बदतर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed