फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Weather changed due to light rain, mercury dropped

Ghazipur News: हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, पारा लुढ़का

Wed, 14 Feb 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to light rain, mercury dropped
गाजीपुर। बारिश होने के कारण एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार को सुबह और दोपहर बाद रिमझिम फुहारों के कारण नगर की सड़कें पूरी तरह से भींग गईं। जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों पर कीचड़ पसर जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम का मिजाज बदलने के कारण लोगों ने सिहरन का एहसास किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। पूर्वी हवा औसतन प्रति घंटे आठ किलोमीटर की रफ्तार से चलती रही। वहीं जिले में औसतन 12 एमएम (मिली मीटर) बारिश हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह ही रिमझमि बारिश शुरू हो गई थी। घंटों रिमझिम बारिश होती रही। इसी तरह मंगलवार को दोपहर बाद भी घंटे भर रिमझिम बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम में आर्द्रता व्याप्त होने के कारण लोगों ने सिहरन का एहसास किया। दूसरी तरफ नगर में इन दिनों में सीवर लाइन बिछाने को लेकर सड़कों की खोदाई का कार्य चल रहा है। जिसके कारण नगर की कई प्रमुख सड़कें जर्जर और गड्ढायुक्त हो गईं हैं। बारिश होने के कारण लोगों को इन मार्गों पर आवागमन में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। नगर के लालदरवाजा, रजदेपुर, चीतनाथ आदि मार्गों पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को इन मार्गों पर फिसलते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
खेती-किसानी के लिए फायदेमंद हल्की बारिश
गाजीपुर। मंगलवार को जनपद में हुई हल्की बारिश खेती-किसानी के लिहाज से काफी फायदेमंद है। इससे रबी की फसलों को काफी लाभ पहुंचेगा। यह बारिश सब्जी और फल के लिए भी काफी फायदेमंद है।

पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन पांच दिनों के बीच अधिकतम तापमान 20 से 28 और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी हवा औसतन आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
-------------------------------------------------
अभी न करें रबी के फसल की सिंचाई
गाजीपुर। मौसम के बदलते हुए मिजाज को देखते हुए खेती-किसानी को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मौसम को देखते हुए किसान रबी की फसल गेहूं, जौ, जई, चना आदि की सिंचाई और छिड़काव अभी न करें। आम, अंगूर, अमरुद, नींबू के बागों में साफ-सफाई, काट-छांट का कार्य करना चाहिए। साथ ही सूखी टहनियों को निकाल दें। वहीं फफूंदनाशक 0.3 प्रतिशत कॉपर आक्सी क्लोरेडराइड का छिड़काव मौसम साफ रहने पर करना चाहिए। साथ ही सरसों की फसल को लेकर लाही कीट का नियमित रूप से निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed