फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   We belong to the staff..my father is in the police department, he has not committed any crime.

Ghazipur News: हम स्टॉफ के हैं..पुलिस विभाग में हैं मेरे पापा, कोई गुनाह नहीं किया

Sat, 15 Jun 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
We belong to the staff..my father is in the police department, he has not committed any crime.
गाजीपुर। वाहनों के नंबर प्लेट और अन्य हिस्सों पर सरकारी विभाग का नाम, पुलिस, आर्मी, थल सेना या पदनाम लिखवाना प्रतिबंधित है। इसके लिए 11 से 25 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नंबर प्लेट पर पद या विभाग का नाम लिखवाने पर पांच हजार तो गाड़ी के अन्य हिस्सों पर बोर्ड या स्टीकर आदि पद या विभाग से जुड़े होने पर दो हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है।
विज्ञापन

चालान की कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आ रही है कि अधिकांश लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है, वे चालान की कार्रवाई करने वाली यातायात पुलिस से भी उलझ जा रहे हैं, उनका दो टूक कहना है कि हम भी स्टॉफ के हैं तो क्यों न लिखवाए, ये कब से नियम आ गया,...इसी तरह कोई कहता है मेरे पापा पुलिस विभाग में है इसलिए लिखवा लिया।
विज्ञापन

रौजा में शुक्रवार की सुबह 10 से 12 बजे के बीच चलाए गए अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जब बाइक पर थल सेना लिखवाकर जा रहे युवक को रोका तो वह बोला मैं तो हेलमेट लगाया हूं, फिर क्यों रोक रहे हैं। इसपर नंबर प्लेट पर लिखे गए थल सेना को दिखाते हुए पांच हजार रुपये के चालान काटने की बात कही तो वो बाइक सवार बोला मैं जब स्टॉफ का हूं तो लिखवा दिया हूं, इसमें कौन अपराध कर दिया। इसपर नियम की जानकारी देते हुए यातायात निरीक्षक ने चालान काट दिया। 10.40 बजे स्कूटी से जा रही युवती को यातायात पुलिस ने रोका और चालान करने की बात कही। इस पर युवती बोली ऐसा क्यों कर रहे हैं तो नियम की जानकारी दी गई। उसने कहा, मेरे पापा पुलिस विभाग में हैं इसी लिए लिखवाई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाइक के नंबर प्लेट पर पुलिस लिखे होेने पर पुलिस ने दूसरे व्यक्ति को रोका तो वो भी हैरानी भरे लहजे में पूछा क्या हुआ। नंबरप्लेट पर लिखे गए पुलिस के कारण चालान करने की बात कही गई तो वो बोला ये नियम कब से आ गया। इस कार्रवाई के बाद करीब 11.30 बजे बुलेट से गुजर रहे युवक को यातायात पुलिस ने रोका तो कारण पूछने लगा, जिसपर नंबर प्लेट पर आर्मी लिखे होने पर चालान करने की बात यातायात निरीक्षक ने की तो वह बोला, मैंने कोई गुनाह किया हूं क्या, मैं जब आर्मी में हूं तो क्यों न लिखवाऊं। फिर नियम बताकर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। 15 मिनट बाद कार सवार को यातायात निरीक्षक ने रोका, जिसने कारण पूछा तो कार में उत्तर प्रदेश सरकार लिखने पर चालान करने की बात कही गई, जिसपर कार चालक ने बोला जब हम विभाग से हैं तो भी न लिखवाए, गजब का नियम है भाई। इसी दौरान दूसरी कार को पुलिस ने रोका, जिसपर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था, जिसपर चालान यातायात पुलिस चालान करने लगी तो कार सवार कारण पूछने लगा, जिसपर नियम के बारे में जानकारी दी गई। उसने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं थी, आज ही हटवा दूंगा, बस। इस संबंध में यातायात निरीक्षक ने बताया 25 जून तक चलाया जाएगा। अब अभियान जोर पकड़ रहा है। अब तक सौ से अधिक ऐसे वाहनों का चालान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed