{"_id":"661d8d01ce575f08c4060d08","slug":"wave-of-mourning-due-to-eos-suicide-tribute-paid-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-113459-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ईओ की आत्महत्या से शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ईओ की आत्महत्या से शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
नगर पालिका गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार सिंह के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही नगर पालिका में सोमवार को शोक की लहर दौड़ गई। करीब छह माह पूर्व ही उनकी तैनाती हुई थी, लेकिन मुश्किल से एक माह ही ड्यूटी की थी।
ज्यादातर वह छुट्टी पर ही रहे। बीते छह अप्रैल से दस जून तक उपार्जित अवकाश का उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था। नगर पालिका कार्यालय के सभागार में शोकसभा का आयोजन हुआ। डीएम आर्यका, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार और नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन और चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना निश्चित तौर पर बहुत ही दुखद है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को तनाव मुक्त होकर कार्य करने की सलाह दी। आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा निवासी आलोक कुमार सिंह (48) नगर पालिका में ईओ के पद पर बीते 24 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
वह पश्चिमी यूपी के विशलपुर नगर पालिका से स्थानांतरित होकर जनपद आए थे। करीब दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो गया था। श्रद्धांजलि देने वालों में डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर यादव, जेई विवेक बिंद, अजय कुशवाहा, सभासद सोमेश राय सहित अन्य सभासद और नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।