फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water supply is closed for 20 days, villagers protest

Ghazipur News: 20 दिनों से बंद है पानी आपूर्ति, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Water supply is closed for 20 days, villagers protest
बिरनो विकासखंड के बोगना गांव में शिव मंदिर के पास स्थित जल निगम की पानी की टंकी लगभग 20 दिनों से खराब पड़ी है। जिससे ग्रामीण पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पानी टंकी के पास घंटों प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी कि अगर समय रहते टंकी से जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए दो पंप लगे है। लेकिन वर्तमान में एक ही पंप चल रहा है। लगभग 20 दिनों से कभी मोटर जल जाती है, तो कभी स्टार्टर तो कभी-कभी मेन पाइप फट जाती है। वहीं दूसरा पंप का भी मोटर जल गया है। इस जल निगम की टंकी से ग्राम पंचायतों को पानी आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

इसमें लगभग सैकड़ों कनेक्शन धारक हैं। स्थानीय मनीष, रामदरश राम, संतोष रावत, मोहम्मद अफजाल, अभिषेक कुमार, अच्छेलाल सहित ग्रामीणों ने बताया कि बीस दिनों से जल निगम की टंकी से सप्लाई बंद है। मुहल्लों में लगे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। जिससे लोगों को पीने के लिए पानी दूर-दूर से लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जल निगम के अधिशासी अभियंता से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed