{"_id":"6ab6d5bf75e9b5581f0d81f3","slug":"25-teachers-in-zamania-found-to-be-in-excess-of-prescribed-norms-they-will-be-deployed-to-single-teacher-and-teacher-less-schools-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-160905-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जमानिया में मानक से ज्यादा मिले 25 शिक्षक, एकल और शिक्षक विहीन स्कूलों में भेजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जमानिया में मानक से ज्यादा मिले 25 शिक्षक, एकल और शिक्षक विहीन स्कूलों में भेजे जाएंगे
विज्ञापन
जमानिया। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित करने के लिए अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा क्षेत्र के 157 विद्यालयों में करीब 12 हजार छात्र-छात्राएं और करीब 500 शिक्षक हैं। जांच में अब तक 25 शिक्षक निर्धारित मानक से अधिक पाए गए हैं। इन्हें एकल और शिक्षक विहीन विद्यालयों में भेजा जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि छात्र संख्या के अनुपात से अधिक पाए गए शिक्षकों से विकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। विकल्प पत्र जमा होने के बाद सेवा संबंधी दस्तावेज और पूर्व तैनाती की ऑनलाइन स्क्रूटनी होगी। इसके बाद शासन की नियमावली के अनुसार नई तैनाती की जाएगी। अन्य विद्यालयों में भी छात्र संख्या और शिक्षकों के आंकड़ों का मिलान जारी है। उन्होंने बताया कि समायोजन का उद्देश्य उन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करना है, जो एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं या जहां पद रिक्त हैं। जांच और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
इन विद्यालयों के शिक्षक चिह्नित
कंपोजिट बघरी से दो, भुआलचक, चित्तावनपट्टी, लमुई, लोकवा टोकवा, रामपुर उर्फ सलेमपुर और सरूझा से एक-एक शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय मंझरिया बांड से दो तथा बरूईन खास, दवैथा, खडैचा, बुढाडीह, चित्तावनपट्टी, देवढी, देवरिया पाह सैय्यदराजा, केसरूआ, किशुनीपुर, सरायमुराद अली, शाहपुर लठिया, टिसौरी, तियरी, तियरी मुसहर बस्ती और पीएस जबुरना इंग्लिश मीडियम से एक-एक शिक्षक चिह्नित किए गए हैं।