फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water supply disrupted for 3 days, 80 people affected

Ghazipur News: 3 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, 80 लोग प्रभावित

Mon, 14 Apr 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted for 3 days, 80 people affected
गाजीपुर। नगर के सकलेनाबाद के 10 घरों में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके कारण इन घरों के 80 लोग प्रभावित हैं। पेयजल आपूर्ति क्यों ठप है, इसको लेकर लोगों के पास कोई जानकारी नहीं है। पेयजल के लिए इन घरों के लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। महिलाओं का कहना है कि सड़क उस पार से हैंडपंप से पानी लाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वंदना यादव का कहना है कि तीन दिनों से नल से पानी नहीं आ रहा है। इससे काफी असुविधा हो रही है। हैंडपंपों के माध्यम से किसी तरह से पानी का इंतजाम हो रहा है। निर्मला यादव का कहना है कि पानी नहीं आने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में पानी की अधिक जरूरत होती है। जितेंद्र यादव का कहना है कि सुबह के समय घरों के पुरुष सदस्य पानी का इंतजाम हैंडपंप से कर देते हैं। इसके बाद वह काम पर चले जाते हैं। इसके बाद महिलाओं को पानी का इंतजाम करना पड़ता है। रामजन्म यादव का कहना है कि नगर पालिका को जांच करनी चाहिए कि किस वजह से पानी हम लोगों के यहां नहीं आ रहा है। जहां दिक्कत है, उसको दूर करना चाहिए। नगर पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि इसके बारे में पता करके जल्द पेयजल संबंधित घरों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed