फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water rising in Ganga and Gomti, concern among people

क्रम जारी, बढ़ रही है गंगा और गोमती

Mon, 06 Jul 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Water rising in Ganga and Gomti, concern among people
गाजीपुर। बरसात के बाद जिले में गंगा और गोमती के बढ़ाव का क्रम करीब एक सप्ताह से जारी है। हालांकि अभी इन नदियों की रफ्तार काफी कम है और खतरा भी काफी दूर है लेकिन तटवर्ती लोगों की चितां बढ़ गई है। हर साल बरसात के समय में नदियों के किनारे रहने वाले लोग अपना सामान समेटने लगते है तथा पलायन के लिए तैयार हो जाते है। अगर आंकड़ों पर ध्यान दिया जाय तो एक सप्ताह में जहां गंगा नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ा है वहीं गोमती भी आधा मीटर तक चढ़ी है। जिले की अन्य नदियों में भी जल का अस्तित्व बढ़ता जा रहा है। जिले की नदियों में जब बाढ़ आता है तो करीब 700 से अधिक गांव प्रभावित होते है।
विज्ञापन

गाजीपुर में गंगा की खतरे की बिंदु 63.105 मीटर है जबकि सोमवार की दोपहर तक गंगा का जल स्तर करीब 54.695 मीटर पहुंच गया। एक सप्ताह पहले यह जलस्तर करीब 53.590 मीटर था। इस बीच एक मीटर का बढ़ाव हुआ है। इसी प्रकार गोमती नदी जो गाजीपुर और वाराणसी जिले की सीमा का बंटवारा करती है। इसके तट पर भी जिले के 50 से अधिक गांव बसे है। गोमती भी एक सप्ताह में आधा मीटर तक बढ़ कर 52.365 मीटर पर पहुंच गई है। जिले में गंगा, गोमती के अलावा टौंस, कर्मनाशा, बेसो, मंगई, गांगी, भैसहीं, उदंती आदि नदियां बहती है। मुहम्मदाबाद के सेमरा, बच्छलका पुरा, सुल्तानपुर, गौसपुर आदि तटवर्ती गांवों के लोग गंगा के पानी के बढ़ाव को महसूस करते हुए सतर्क होने लगे है। इस बार गंगा के किनारे बोल्डर और पत्थर लगा कर ठोकर बनाया गया है लेकिन यह भयंकर बाढ़ को रोकने के लिए नाकाफी ही लग रहा है। औड़िहार संवाददाता के अनुसार बरसात के बाद गंगा और गोमती का पानी बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने से खेतों में सब्जी की नुकसान हो रहा है। अभी बाढ़ की स्थिति तो नही है लेकिन तटवर्ती लोग सहम गए है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अभी खतरे के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed