{"_id":"649f2356029555e21c00f374","slug":"water-entered-the-power-house-power-failure-in-half-of-the-city-ghazipur-news-c-20-1-274377-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पावर हाउस में घुसा पानी, शहर के आधे इलाके की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पावर हाउस में घुसा पानी, शहर के आधे इलाके की बिजली गुल
विज्ञापन
-पानी के लिए परेशान हुए लोग, कई इलाकों में 14 घंटे तक बिजली रही बाधित
-पेड़ों की छंटाई न होने से बढ़ी शार्ट सर्किट की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं बिजली निगम की लचर व्यवस्था के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। भितहियां ताड़ स्थित प्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र में बारिश का पानी घुसने की वजह से शहर के आधे हिस्से की बिजली शुक्रवार दोपहर से ही गुल है। इससे छावनी लाइन, पुलिस लाइन, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार, महुआबाग, आमघाट, अष्टभुजी कॉलोनी, लंका आदि इलाके प्रभावित हैं। लोग शुक्रवार को बिजली गुल होने से पानी के लिए परेशान रहे। इसी तरह पेड़ों की छंटाई न होने से शार्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ गईं हैं।
बृहस्पतिवार की देर रात हुई बारिश से शहर के सकलेनाबाद, महुआबाग, आमघाट, मिश्रबाजार सहित अन्य इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 14 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हुई। लेकिन उसके एक घंटे बाद बिजली के तार पर आकाशीय बिजली गिरने से आपूर्ति ठप हो गई।
-- -- -- -- --
शहर के महुआबाग और आमघाट में 11 हजार वोल्ट विद्युत तार पर पेड़ की टहनियों पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मी लगे हुए है जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू किया जाएगा। दोपहर में हुई बारिश के कारण प्रकाश नगर उपकेंद्र में पानी घुस गया, जिसे निकलवाया जा रहा है। इसके बाद आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
- अविनाश सिंह, जेई विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
-- -- -- -