फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water entered the houses, people blocked the road

घरों में घुसा पानी, लोगों ने किया चक्का जाम

Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water entered the houses, people blocked the road
चंद्रशेखर नगर और इंद्रानगर में बरसात का पानी घरों में घुसने से परेशान लोगों ने सोमवार सुबह रौजा स्थित ओवर ब्रिज पर चक्का जाम किया। इसकी वजह से जाम लग गया। परेशान लोगों ने कहा कि सड़क पर जलभराव और घरों में गंदा पानी घुसने से यहां रहना दुश्वार हो गया है। प्रशासन जलनिकासी के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

बदबू, घरों और सड़कों में जलभराव से आजिज आ चुके स्थानीय लोगों की तरफ से सोमवार सुबह साढ़ेे आठ बजे ओवर ब्रिज पर चक्का जाम किया गया। जिसके कुछ देर बाद ही शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने लगी। चारो ओर जाम की स्थिति बनने लगी। जिला प्रशासन को चक्का जाम की भनक लगते ही सदर एसडीएम अनिरूद्ध सिंह मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए किसी तरह चक्का जाम खत्म कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर हाल में इस इलाके के जल निकासी की समस्या का कोई पुख्ता इंतजाम कराया जाए नहीं तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed