फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water camps on the streets, people imprisoned in homes

एक पखवारे से घरों में कैद में आधा दर्जन परिवार

Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Water camps on the streets, people imprisoned in homes
गाजीपुर। शहर की कृष्णपुरी कॉलोनी के करीब आधा दर्जन परिवार पखवारेभर से घरों में कैद रहने को विवश है। बारिश का पानी मुहल्ले की सड़कों पर दो से तीन फीट तक लगा हुआ है। लंबे समय से जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आवागमन बंद होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से घरों में रहना दुश्वार हो गया है। खास बात यह कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पूर्व तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। रौजा स्थित चंद्रशेखर कॉलोनी में लगे बारिश के पानी को तो किसी तरह निकलवा दिया गया, लेकिन कृष्णपुरी कॉलोनी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आज भी यहां घरों के बाहर तो दो से तीन फीट तक पानी लगा हुआ है। साथ ही घरों के अंदर जलभराव होने से मुहल्लेवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार लोगों ने मौखिक तौर पर जिले के आला अफसरों एवं ग्राम प्रधान से पानी निकलवाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं की गई। ठहरे पानी के सड़ने से दुर्गंध उठने लगी है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे अब मुहल्लेवासियों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed