फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Watchman riding a bicycle injured while trying to avoid a speeding truck

Ghazipur News: तेज गति से आ रहा ट्रक से बचने के चक्कर में साइकिल सवार चौकीदार घायल

Wed, 27 Mar 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Watchman riding a bicycle injured while trying to avoid a speeding truck
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस की पुलिया पर मंगलवार को तेज गति से आ रहा ट्रक से बचने के चक्कर में कोतवाली का चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चौकीदार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चौकीदार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र जगदीशपुर उरहा ग्राम पंचायत के मठिया गांव निवासी राम अवध राजभर (55) कासिमाबाद कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। सुबह वह साइकिल से कोतवाली ड्यूटी के लिए घर से चले थे। धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस की पुलिया पर पहुंचने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक अचानक आ गया। ट्रक से बचने के चक्कर में वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। इसके कारण सिर में गंभीर चोट आई। उनकी चीख सुनकर मौके पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीण एंबुलेंस के माध्यम से रामअवध राजभर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि चौकीदार की घायल होने की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed