फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wardwise deployment for registration of street vendors

पथ विक्रताओं के पंजीकरण और आवेदन के लिए वार्डवार तैनाती की गई

Tue, 25 Aug 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Wardwise deployment for registration of street vendors
गाजीपुर। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्षता में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि योजना) के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सभी कर संग्रहकर्ताओं को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिक से अधिक पथ विक्रताओं के पंजीकरण एवं आवेदन के लिए वार्डवार तैनाती भी की गई। उक्त योजना भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से नगर के पात्र पथ विक्रेताओं को सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये ऋण आसान किश्तों पर दिया जाएगा। उक्त ऋण पर ब्याज में सात प्रतिशत की सब्सिडी सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इस योजना का लाभ दिलाने के लिए बैठक में उपस्थित सभी कर संग्रहकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका में पंजीकृत सभी पात्र पथ विक्रेताओं को पंजीकरण प्रमाण-पत्र/पहचान पत्र जारी कराएं, जिससे अधिक से अधिक पात्र पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिल सके। कहा कि वे पथ विक्रेता जो सर्वे में छूट गए हैं उनका भी पंजीकरण/आवेदन कराएं। उन्होंने बताया कि स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नगर निकाय से अथवा जनसुविधा केंद्र से कियाञ जा सकता है। योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थियों का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना तथा निर्वाचन कार्ड का होना अनिवार्य है। बैठक में हरेराम तिवारी, शहर मिशन प्रबंधक, एनयूएलएम, आरआई नगर पालिका परिषद एवं सभी कर संग्रहकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed