फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Voting today, all preparations completed

मतदान आज, सभी तैयारियां पूरी

Mon, 16 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voting today, all preparations completed
मतदान आज, सभी तैयारियां पूरी
  जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव के तहत सोमवार को मतदान कराया जाएगा। इस  चुनाव में सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला तीन लाख 45 हजार से अधिक  मतदाता करेंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में 211 मतदान केन्द्र और 323  मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के  पुख्ता प्रबंध के साथ ही सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


जंगीपुर विधानसभा की  खाली पड़ी सीट के लिए आज मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे सेे शुरू  होगा। इस चुनावी जंग में सात प्रत्याशियों के बीच घमासान है। इनके भाग्य का  फैसला 345689 मतदाता करेंगे। इसमें 187411 पुरुष एवं 157248 महिला एवं तीन  अन्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 211  मतदान केन्द्र और 323 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान को सकुशल संपन्न कराने  के लिए दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ चार जोनल मजिस्ट्रेट एवं 25  सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक जोन में एक जोनल पुलिस  अधिकारी और एक जोनल मजिस्ट्रेट हैं जो शांति व्यवस्था के प्रभारी होंगे। 10  बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके अलावा 38 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए  हैं। बहुत से मतदेय स्थलों पर डिजिटल-वीडियो कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान को  निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के  पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। पीएसी के जवानों के साथ ही अर्द्ध सैनिक बलों  के जवान मतदेय स्थलों पर मुस्तैद रहेंगे। मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली  गई है। मतों की गणना 19 मई को पीजी कालेज में कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed