फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest held for demands

Ghazipur News: मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Protest held for demands
शहर के गोरा पर्यायवाची मेडिकल कॉलेज में हाथों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करत
अपनी लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एआरटी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एसटी खान ने बताया कि, हमारी बहुत सी मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं। इसको लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के आह्वान पर उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के सभी सदस्य जनपद के चरणबद्ध तरीके से अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में पांच से 11 अक्तूबर तक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 12 से 14 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी पर अपनी ड्यूटी के प्रारंभिक दो घंटों तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 15 अक्तूबर से संपूर्ण कार्य का बहिष्कार कर सभी सदस्य अनिश्चितकाल के लिए लखनऊ के ईको गार्डेन में होने वाले धरने में शामिल होंगे। इस मौके पर ओएसटी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सिद्धांत राज, सर्वेश, राहुल पांडेय, राहुल मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed