फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vivek Maurya in High School and Akhil Kushwaha in Intermediate waved the flag of merit

हाईस्कूल में विवेक मौर्य और इंटरमीडिएट में अखिल कुशवाहा ने लहराया मेधा का परचम

Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vivek Maurya in High School and Akhil Kushwaha in Intermediate waved the flag of merit
यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा है। शनिवार को घोषित परिणामों में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88.94 प्रतिशत तो वहीं इंटर का 81.76 प्रतिशत रहा। दसवीं में अमर शहीद इंटर कालेज जमानिया के छात्र विवेक मौर्या ने 94.83 तथा इंटरमीडिएट में शहर के राजकीय सिटी इंटर कालेज के अखिल कुशवाहा ने 89.60 फीसदी अंक पाकर अपनी मेधा का परचम लहराया। अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्रों के घरों में जहां रौनक रही वहीं काफी बच्चे निराश भी हुए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष-2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को दिन में घोषित कर दिया गया। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने परिणाम की घोषणा की। दोनों कक्षा के नतीजों के अनुसार बालक सबसे आगे रहे। हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर आदर्श इंटर कालेज के दीपक यादव को 94.33, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की अंशुका वर्मा को 94.17 फीसदी अंक मिले। वहीं लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की सृष्टि यादव 88.40, श्री धनेश्वर इंटर कालेज की लाजो राजभर 87.80 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष एक लाख 49 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। आज घोषित नतीजों के अनुसार जिले में हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 88.94 प्रतिशत रहा। इसमें 90.24 छात्राएं और छात्रों का प्रतिशत 87.93 रहा। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 67990 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इन परीक्षार्थियों में से कुल 60469 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटर में 64634 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में 81.76 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें बालक 76.73 एवं बालिकाओं के सफल होने का प्रतिशत 88.06 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के अन्य मेधावी
जिले की घोषित हाईस्कूल के मेधावियों की सूची में अलगू यादव इंटर कालेज की अनुराधा यादव ने 94.17, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की प्रिया रानी यादव 93.67, इसी विद्यालय की फिजा फातिमा 93.50, आदर्श इंटर कालेज के अत्री देव 93.50, श्री नरसिंह इंटर कालेज के प्रिंस गुप्ता 93.17, इंटर कालेज करंडा की अनुष्का गुप्ता 93.17, जनता हाईस्कूल के अखिलेश यादव 93.17, शास्त्री निकेतन इंटर कालेज की रोशनी यादव 92.83, मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कालेज की दिव्या यादव 92.67, एसपीएस इंटर कालेज के सत्यम यादव 92.67, जनता हाईस्कूल के अंकित यादव 92.50, मूलचंद इंटर कॉलेज की सरगम लता 92.5, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की शालिनी बलवंत 92.17, इसी विद्यालय की श्रद्धा गुप्ता एवं खुश्बू बिंद 92-92, इंशा शीरी 91.83, इल्मा रियाज 91.50, राजेश्वरी इंटर कालेज के समर खान 91, पियूष शर्मा 92.33, शिवपूजन सिंह इंटर कालेज की कुसुम चौहान 92.33 तथा सोनम यादव को 91.83 फीसदी अंक मिले।

इंटरमीडिएट के होनहार
इंटरमीडिएट में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की सुमैया रियाज 86.60, डा. एमए अंसारी इंटर कालेज की भावना वर्मा 86.60, अलगू यादव इंटर कालेज की अंजना यादव 85.60, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की अनामिका कृष्ण यादव 85.40, सुभाष विद्या मंदिर की अंजली यादव 85.40, केवीपी इंटर कालेज की पूनम पाल 85.40, बीबीडी इंटर कालेज के अभिषेक प्रजापति 85.20, संत वीवी इंटर कालेज के आशीष यादव 85, तिलकधारी इंटर कालेज की खुशी विश्वकर्मा 85, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की सुलेखा प्रजापति 84.60, टाउन नेशनल इंटर कालेज की प्रिया प्रजापति 84.60, श्री एसबी यादव इंटर कालेज की निधि यादव 84.60, राजकीय सिटी इंटर कालेज के धनजीत यादव 84.40, एमएएच इंटर कालेज के सुजीत कुशवाहा 84.40, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की रागिनी पाठक ने 83.60 फीसदी अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed