फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vishal Sharma of ghazipur identified who dead in Nepal plane crash waiting for remaining three

Ghazipur: नेपाल विमान हादसे में मृत विशाल की हुई शिनाख्त, बाकी तीन के इंतजार में परिजनों की पथराई आंखें

Sat, 21 Jan 2023 10:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Jan 2023 10:45 PM IST
सार

नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के चार युवकों में से अब तक एक की पहचान हो सकी है। अलावलपुर अफगां निवासी विशाल शर्मा की शिनाख्त  दांत, लंबाई और हाथ में पड़े रॉड से हुई।

विज्ञापन
Vishal Sharma of ghazipur identified who dead in Nepal plane crash waiting for remaining three
नेपाल विमान हादसे में विशाल की गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के चार युवकों में से शनिवार की शाम केवल विशाल शर्मा के शव की शिनाख्त हो सकी है। त्रिभुवन विश्वविद्यालय ऑफ मेडिकल साइंस एंड इंस्टीट्यूट में मृतक के भाई विश्वजीत शर्मा ने दांत, लंबाई और हाथ में पड़े रॉड से पहचान की। बाकी तीन शवों की पहचान न होने से उनके परिजनों की आंखें पथरा सी गई हैं। ऐसा नहीं है कि उन लोगों ने कोई कसर छोड़ी हो, लेकिन शवों की हालत के कारण परिवार के लोगों के नसीब में अब सिर्फ इंतजार ही है।

विज्ञापन


बीते 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा में विमान हादसे में गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के चार युवकों अनिल राजभर, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा और अभिषेक कुशवाहा की मौत हुई थी। शव की शिनाख्त के लिए मृतकों के परिजन जिला प्रशासन के सहयोग से काठमांडू गए हैं।

विज्ञापन

अब तक कुल 33 शवों की शिनाख्त

नेपाल विमान हादसे के छह दिन बाद भी कुल 33 शवों का परीक्षण कर उनकी पहचान का बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें अलावलपुर अफगां निवासी विशाल शर्मा के ही शव की पहचान हो पाई है। शेष तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट में लगेगा काफी समय

 शुक्रवार देर शाम परिजनों ने एसडीएम वीर बहादुर यादव से मिलकर नाराजगी जताते हुए शीघ्र शवों का परीक्षण करा उपलब्ध कराने की मांग की थी। उन्होंने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी। जिससे शनिवार देर शाम को जारी बुलेटिन में 33 शवों की पहचान की गई। अब बाकी शवों का रविवार और सोमवार को पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।

काठमांडू गए परिजन एक साथ सभी मृतकों के शव लेकर गांव आना चाहते हैं। उनके अनुसार शवों की पहचान अभी तक दांत, लंबाई के साथ पहने गए कपड़े, जूतों के आधार पर की गई है। इस तरह से पहचान नहीं होने पर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट अमेरिका से आएगी। जिसमें एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed