फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Viren Dngwal poems carved on the picture

वीरेन डंगवाल की कविताओं पर उकेरे चित्र

Sun, 18 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजीपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Viren Dngwal poems carved on the picture
संभावना कला मंच की ओर से शहर के ददरी घाट पर रविवार को जानेमाने कवि वीरेन डंगवाल को श्रद्धांजलि स्वरूप उनकी कुछ कविताओं पर चित्र उकेरे गए। इस मौके पर आयोजित पोस्टर कार्यशाला और प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोगों ने शिरकर की। बता दें कि विख्यात हिंदी कवि वीरेन डंगवाल का 28 सितंबर, 2015 को देहांत हो गया था।
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान अपने संबोधन में चित्रकार डा. राजकुमार सिंह ने कहा कि कवि डंगवाल आम जनता के बीच उनके साथ रहकर उनके पहलुओं को अपनी कविताओं के माध्यम से शब्दों को माला में पिरोकर पाठकों के बीच रखते थे। उनका कहना था कि मनुष्य को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं। वीरेन डंगवाल कवि के साथ जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एक अध्यापक, लेखक और प्रभावी संपादक भी थे।
विज्ञापन


कार्यशाला में राजीव गुप्ता ने वीरेन डंगवाल की प्रसिद्ध कविताओं को कागज पर उकेरा। मीरा ने उनकी कविता कपड़ों के ढेर, आशीष ने मां की याद पर, आनंद ने अकेला तू, सपना सिंह ने समता के लिए, एजाज ने गंगा स्तवन और प्रियंका, साधना, बबिता, चंदन, कृष्ण पासवान ने कई मनोकृतियों को कागज पर उकेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण ने डंगवाल का छवि चित्र बनाया। इसके अलावा चित्रकारों ने प्रसिद्ध कवि गोरख पांडेय, शिवकुमार पराग, राम जियावन बावला, ज्ञानेंद्र पति, जितेंद्र कुमार, महादेवी वर्मा आदि की कविताओं पर आधारित कविता चित्र पोस्टरों की प्रदर्शनी भी आयोजित की। इस कार्यशाला में लगभग 35 कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed