फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Viral audio investigation completed in bribe case

रिश्वत मांगने के मामले में वायरल आडियो की जांच पूरी

Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Viral audio investigation completed in bribe case
मरदह। भूमि विवाद के मामले में मुकदमे को खत्म करने के लिए मरदह थाने में तैनात एक दरोगा द्वारा पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसका आडियो लगभग दो माह पहले वायरल हुआ था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करने के साथ पूरे मामले की जांच मुहम्मदाबाद सीओ को सौंप दी थी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उन्होंने एसपी को सौंप दी है। उधर पुलिस विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की पूरी जानकारी ट्यूटर पर एडीजी वाराणसी को दी गई है।
विज्ञापन

मरदह थाने में तैनात दारोगा इजहार खान एक जमीन के मुकदमे को खत्म करने के लिए नोनरा गांव निवासी बब्बन सिंह से पांच लाख रुपये की मांग किए थे।दारोगा द्वारा पांच लाख रुपये घुस मांगने का आडियो वायरल होने और स्थानीय व्यवसायी से बद्दसलूकी के मामले का संज्ञान लेते ही पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह ने दारोगा इजहार खान को लाइनहाजिर कर दिया था। आडियो की जांच सीओ मुहम्दाबाद विनय गौतम द्वारा की जा रही थी। जांच में सीओ द्वारा बीते सप्ताह नोनरा गांव निवासी बब्बन सिंह का लिखित बयान लिया था। इस संबंध में सीओ विनय गौतम ने बताया की जांच रिपोर्ट पुलिस कप्तान कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed