फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vinawadini were worshiped on Vasant Panchami

वसंत पंचमी पर पूजी गईं वीणावादिनी

Sat, 24 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Vinawadini were worshiped on Vasant Panchami
शिशिर ऋतु की विदाई और मां वागेश्वरी की आराधना का पर्व वसंत  पंचमी शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही ऋतुराज आते ही चहुंओर उमंग और उल्लास छा गया। जिले में स्थापित 263 पूजा पंडालों में विधि-विधान से प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
विज्ञापन


 घरों में भी मां वीणा वादिनी की पूजा की गई। होलिका दहन   के लिए निर्धारित जगहों पर डाली लगाई गई। खुशनुमा मौसम के बीच लोगों ने बसंत का इस्तकबाल किया।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वसंत पंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से शनिवार को मनाया गया। शैक्षिक संस्थाओं एवं पूजा कमेटियों द्वारा जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह विधिवत हवन-पूजन के बाद मां सरस्वती के आंखों पर बंधी पट्टी को खोला गया। इसके बाद पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू किया गया, जो घंटों चलता रहा। शहर के घाट स्टेशन, शेखपुरा, उर्दूबाजार, नवाबगंज, रुईमंडी, झंडातर, टेढ़ीबाजार, खुदाईपुरा, नखास, तुलसियाका पुल, चीतनाथ, सनबाजार, स्टीमरघाट, गोलाघाट, महाजनटोली, झुन्नूलाल चौराहा, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, ददरीघाट, नवापुरा, मियापुरा, महुआबाग, सकलेनाबाद, रौजा, जलनिगम कालोनी, लंका, भुतहियाटाड़, पीरनगर, गोराबाजार, छावनी लाइन, सुजावलपुर, टेढ़वा, मालगोदाम आदि स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा पांडाल में वीणावादिनी की प्रतिमा स्थापित कर पूरे दिन आराधना का क्रम चलता रहा।

शैक्षिक संस्थानों में भी पूजा-अर्चन की धूम रही। कही मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर तो कही चित्र लगाकर मां की पूजा-अर्चना की गई। कासिमाबाद, दुल्लहपुर, नंदगंज, सैदपुर, देवकली, सादात, खानपुर, भीमापुर, बहरियाबाद, शादियाबाद, करंडा, सहेड़ी, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, ताजपुर डेहमा, दुबिहा, मुहम्मदाबाद, नोनहरा, बिरनो, जंगीपुर, मरदह, भदौरा, दिलदारनगर, जमानिया, मतसा, सुहवल, बहादुरगंज सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजन की धूम मची रही। इस दौरान पंडालों पर बज रहे देवी गीत से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो रहा था।



उधर, एसीआई संस्थान सरस्वती बिहार कालोनी में वसंत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की की पूजा कर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान संस्थापक संजय पांडेय, सुषमा पांडेय, कृष्णा शर्मा, इन्द्रेश कुमार, संदीप तिवारी, शिवम सिंह आदि रहे। खजुरिया स्थित ब्रिलिएंट कोचिंग में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विकास राय, नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र राय, डा. रमाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed