{"_id":"6994c19f4a1fd695ae0a000e","slug":"villagers-stopped-the-work-alleging-shoddy-construction-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-147386-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: घटिया निर्माण का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने रोकवाया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: घटिया निर्माण का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने रोकवाया कार्य
विज्ञापन
मरदह। लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र के गाई-हैदरगंज मार्ग पर किए जा रहे निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बंद करा दिया। मार्ग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
रामसकल राजभर, शिव राजभर, बद्री राजभर, विजय राजभर, हरी, सोनू, रामदुलारे गोंड, गुड्डू राजभर, गोविंद, शुभम शर्मा आदि ने कहा कि गाई-हैदरगंज मार्ग जर्जर है। लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय की ओर से इसका पिच निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन, निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है।
आरोप लगाया कि सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। जब तक गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए विभाग की ओर से निर्माण कार्य रोकवा दिया गया। लोक निर्माण विभाग के जेई राजकुमार ने बताया कि अनियमितता के मामले की जांच कराई जाएगी।