फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers stop construction of Forlane under compensation demanding compensation

मुआवजे की मांग को लेकर निर्माणाधीन फोरलेन का ग्रामीणों ने रुकवाया काम

Sun, 14 Feb 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers stop construction of Forlane under compensation demanding compensation
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के औड़िहार कला गांव के सामने निर्माणाधीन फोरलेन के कार्य को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को रुकवा दिया। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पहुंचे सैदपुर के एसडीएम विक्रम सिंह एवं सीओ राजीव द्विवेदी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़कर कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

औड़िहार कला गांव के सामने फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने की स्थिति में ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था द्वारा चल रहे कार्य को रोक दिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने काफी समझाया-बुझाया, लेकिन बात नहीं बनी। इधर निर्माण कार्य रुकने की जानकारी मिलते ही सैदपुर के एसडीएम विक्रम सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार और सीओ राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में सादात, बहरियाबाद, खानपुर, सैदपुर सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि मुआवजे को लेकर 18 फरवरी को जिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई है। न्यायालय से आदेश आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। वह तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ने के साथ कार्य शुरु करा दिया। इस संबंध में एसडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को डीएम न्यायालय से आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। तब-तक कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed