{"_id":"6a9481daf8a49e8ade026e3f","slug":"villagers-staged-a-symbolic-protest-while-standing-in-water-to-demand-drainage-facilities-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-159194-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जलनिकासी के लिए ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर किया सांकेतिक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जलनिकासी के लिए ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर किया सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन
क्षेत्र के युवराजपुर में महाबाबा मोहल्ले के वार्ड संख्या तीन व चार के प्रमुख मार्ग पर पिछले पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क किनारे गंदा पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गंदे पानी में खड़े होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
ग्रामीण चंदन सिंह ने बताया कि पांच वर्षों से सड़क के किनारे जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बारिश होने के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। वार्ड की कुल आबादी लगभग ढाई हजार है। इस मौके पर उसरावती देवी, बिंदिया, रीता, तारा, महिमा, चंदन सिंह, विश्वनाथ माैजूद रहे।