{"_id":"67c0a4c1a48235102a07205e","slug":"villagers-staged-a-protest-for-electricity-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-128814-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव चट्टी मोड़ पर विद्युत निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों का विद्युतकर्मियों से संवाद कराया। निगम कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति संचालित करने का आश्वासन दिया तब जाकर एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
करीब दस दिन पूर्व सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल ट्रक के धक्के से टूट गया था। इससे करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। कई बार गांव के लोगों ने निगम में आपूर्ति बहाल करने के लिए गुहार लगाई, लेकिन निगम की ओर से काेई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दुबिहा- रसड़ा मार्ग पर धरने पर बैठ गए। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार के साथ पहुंचे फीडर कर्मी राजेश कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया की दो दिन में गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण का धरना समाप्त हुआ। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। संवाद