फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers jammed by keeping the dead body of the salesman

सेल्समैन का शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed by keeping the dead body of the salesman
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव में पास राष्ट्रीय राजमार्ग-97 पर मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे ग्रामीणों ने सेल्समैन का शव रखकर चक्का जाम कर दिया। साथ ही परिजनों को 50 लाख का मुआवजा एवं भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे सीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ग्रामीणों को समझाने- बुझाने में जुटे रहे, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली के होलीपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर जमानिया कोतवाली मतसा गांव निवासी शशिकांत यादव (36) सेल्समैन का काम करते थे। देर रात मारपीट कर उनकी हत्या कर शव होलीपुर गांव स्थित सड़क के फेंक दिया गया था। मृतक के पिता राजेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजनों ने शाम साढ़े पांच बजे शव गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर रखकर जाम लगात दिया। साथ ही मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और भाई अजीत यादव को सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ हितेंद्र कृष्ण तहसीलदार घनश्याम नायब तहसीलदार चंद्रशेखर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटे गए, लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस संबंध में सीओ हितेंद्र कृष्ण ने ग्रामीणों को समझाया कि घटना सैदपुर थाना क्षेत्र में हुई है और आरोपी को पकड़ लिया गया है। इधर जाम को देखते हुए पुलिस मार्ग का डायवर्जन कर ताजपुर- ढढनी मार्ग से वाहनों को निकालने का काम कर रही थी, जिससे जाम न लगे। वहीं गाजीपुर की ओर से आ रहे वाहन जाम की वजह से खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed