फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrated to demand repair of the road

मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to demand repair of the road
मटेहूं चट्टी से सलामतपुर चट्टी तक जाने वाले मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर गांई चट्टी पर शनिवार को ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभागीय अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मटेहूं चट्टी से सलामतपुर चट्टी तक जाने वाला मार्ग काफी क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन तो दूर पैदल चलना जान जोखिम में डालना है। मटेहूं चट्टी से सलामतपुर चट्टी जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क पर वाहनों के साथ पैदल चलने के लायक भी नहीं है। सड़क कई जगह टूटी होने के कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन और साइकिल चालकों को निकलने में दिक्कतों सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क की मरम्मत न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी पहले ही दी थी,लेकिन किसी ने इसकी सूध नहीं ली गई। इधर, बारिश होने से सड़क जगह जगह झील में तब्दील हो गई और आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। यह मार्ग टिसौरी,गांई, बहतुरा, बसवारी, घरिहां, चंवर, देवली, झोटारी, महिपालपुर, गोपालपुर, सलामतपुर गांव होते हुए बहादुरगंज और कासिमाबाद तहसील मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग हैं।सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना की आंशका बनी हुई है। इस मौके पर प्रर्दशन करने वालों में लालजी यादव, कृष्णमोहन सिंह, राकेश राजभर, संतोष, शालू पांडेय, आशीष, बेचन गुप्ता, रामजीत यादव, सेवक राम, अरुण सिंह, बृजेश सिंह, जगधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed