फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrated regarding the problem

समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated regarding the problem
मरदह। क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण घरों में पानी लगने से नाराज ग्रामीणों ने थाने के मुुख्यगेट पर शनिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही आरोप लगाया कि गांव के अधिकांश जल संचयन स्थल पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। यही नहीं बरसात के पानी निकासी के लिए बने नाले को भी मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। ऐसे में बारिश का पानी लगने के कारण राजेंद्र यादव की झोपड़ी, अली असगर की कच्ची दीवार, भगवंती देवी की झोपड़ी गिर गई। जबकि एसडीएम को भी पत्रक सौंपा गया था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि राजस्व विभाग की मिलीभगत का नतीजा है कि ग्राम सभा की जमीन, नाला, नाली, देव स्थल, पोखरा की भूमि पर अवैध कब्जा हो रहा है, लेकिन कोई सुध नहीं लेने वाला है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। प्रर्दशन करने वालों में गोरखनाथ यादव, गिरीश यादव, विनोद यादव, रमई यादव, रमेश यादव, महेश यादव, त्रिलोकी यादव, केदार यादव, चंद्रदेव यादव, राघवेंद्र यादव, रामपति, विजेंद, दिनेश, प्रमोद, संतोष, राममिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed