फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrated for construction of drain

नाली निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for construction of drain
थाना क्षेत्र के जागोपुर गांव के ग्रामीणों ने थाना दिवस, तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा ग्राम प्रधान और सचिव से लंबे समय से समस्या समाधान की गुहार लगाई। समस्या का निस्तारण नहीं होने पर शनिवार को गांव में नाली निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर नाली निर्माण नहीं हुआ तो मतदान का बहिष्कार करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

गांव में रामजी विश्वकर्मा, सिकंदर विश्वकर्मा, हर्षनारायण विश्वकर्मा, अमर भठ्ठ, जितेंद्र विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, रामजीत विश्वकर्मा, कमला विश्वकर्मा के परिवार के लोग निवास करते हैं। इनके घर के सामने गंदा पानी निकासी की समस्या पांच वर्षों से बनी हुई है। आज तक नाली या नाला का निर्माण न होने से इनके सामने काफी गंभीर समस्या पैदा हो चुकी है। दर्जनों बार प्रधान और सचिव से गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। गांव के रामजी विश्वकर्मा ने बताया कि नाली निर्माण के लिए एसडीएम कासिमाबाद को पत्रक सौंपा जा चुका है, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम आज तक नहीं उठाया गया। अगर समय रहते नाली निर्माण की मांग पूरी नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर संध्या देवी, विनय भठ्ठ, अजय शर्मा, राधिका देवी, बागेश्वरी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed