फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers caught five thieves who entered the house

शराब उधार न देने पर किया हंगामा, जान से मारने की धमकी दी

Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught five thieves who entered the house
खानपुर। थाना क्षेत्र के अनौनी बजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शनिवार की देर शाम उधार न देने पर एक दबंग किस्म के युवक ने हंगामा करते हुए सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग भाग निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के अनौनी बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के मालिक अशोक सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम करीब छह बजे एक स्थानीय व्यक्ति अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचा। सेल्समैन संदीप यादव से उधार में शराब मांगने लगा। देने से इंकार करने पर हंगामा करते हुए उसे जान से मारने और दुकान लूटने की धमकी देने लगा। बार-बार सेल्समैन को दरवाजा खोलकर बाहर आने के लिए प्रेरित कर रहा था, लेकिन सेल्समैन ने दरवाजा नहीं खोला और घटना की जानकारी मुझे दी तो मैंने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि अंग्रेजी शराब के मालिक द्वारा हमें सूचना मिली थी। मेरे मौके पर पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाला युवक फरार हो गया था। दुकान मालिक द्वारा तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed