फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers approach DM after receiving poor-quality rice from the ration shop.

Ghazipur News: कोटे से मिला खराब चावल, डीएम के पास पहुंचे ग्रामीण

Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers approach DM after receiving poor-quality rice from the ration shop.
कोटे के दुकान से मिले गंदे चावल को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे मठ उचौरी गांव के लोग। संवाद
गाजीपुर। सैदपुर विकासखंड के मठ उचौरी गांव के ग्रामीण कोटे की दुकान से मिले गंदे चावल की शिकायत लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने पत्रक देकर कोटेदार पर घटतौली, गंदा अनाज देने और राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। डीएम ने संबंधित जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह को फोन कर दुकान की जांच कराने और दोषी मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण पन्नालाल विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के करीब 200 से अधिक लोग इसी दुकान से राशन लेते हैं। आरोप है कि अंगूठा लगवाने के बाद कभी चार दिन, कभी एक सप्ताह तो कभी दो-दो माह तक राशन नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अप्रैल में मिले चावल में चूहे की गंदगी, धूल और अन्य गंदगी मिली थी। विरोध करने पर कोटेदार ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। इस दौरान संतोष जायसवाल, मकबूल शेख आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मंगलवार को संबंधित कोटेदार द्वारा गंदा चावल देने के मामले की जांच की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed