फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Village head attacked with sticks and shovels in a Chak Road dispute

Ghazipur News: चकरोड के विवाद में ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे व फावड़े से हमला

Sat, 18 Apr 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Village head attacked with sticks and shovels in a Chak Road dispute
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के बढ़नपुर गांव में शुक्रवार की सुबह चकरोड विवाद में हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे व फावड़े से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बढ़नपुर गांव के ग्राम प्रधान हरकेश गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि एक हमलावर ने फोन कर विवादित चकरोड के पास सुबह बुलाया। वहां पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे व फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, यह देख हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में चकरोड के निर्माण के लिए पहले से ही विवाद चल रहा था। सैदपुर कोतवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर राजेश यादव, अजय यादव, कमलेश यादव, आंसू यादव, प्रियांशु यादव, सूबेदार यादव और लालू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed