विजेता टीम का हुआ स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के गोपीगंज में सेंट थामस स्कूल परिसर में झूरी सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित थी। इस प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया था। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय छिउकी को तीन सेट में 19-25, 25-20 एवं 25-10 से पराजित फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में सेंट थामस स्कूल को दिलचस्प मुकाबले में सीधे सेट में 26-24 और 30-28 से हराकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के जितेंद्र पाल को सर्वश्रेष्ठ अटैकर एवं सर्वश्रेष्ठ सेटर के रूप में मनीष कुमार को सम्मानित किया गया।
आज दिन में विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने विजेता टीम के सदस्यों जितेंद्र पाल, बाबा रानू सिंह यादव, रामभरोस यादव, मनीष, आनंद, आकाश, अश्फाक आलम, श्यामसुंदर, सत्यम खरवार, आकाश मद्धेशिया, अनिल एवं अमलेश का स्वागत किया। इस अवसर पर टीम के मैनेजर जेपी सिंह, प्रशिक्षक अवधेश कुमार, पूर्व व्यायाम शिक्षक अमरजीत सिंह, सुधीर मिश्र एवं सुनीता राय आदि उपस्थित थीं।