फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vijayadashami is a symbol of victory of Dharma over Adharma.

Ghazipur News: अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक है विजयदशमी

Mon, 13 Oct 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashami is a symbol of victory of Dharma over Adharma.
मेदनीपुर के खाकी बाबा मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन करते खंड संचालक डॉ झारखंडेय पांडेय। संवाद
कासिमाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष व विजयदशमी पर सोमवार को पथ संचलन किया गया। लोगों की ओर से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। साथ ही शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य वक्ता अनुज ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की एकता व अखंडता को कमजोर करने वाली मानसिकता के विरोध में संघ के स्थापना की आवश्यकता पड़ी। संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। छात्र जीवन में ही डॉ. हेडगेवार ने अंग्रेजों के विरोध का परिचय देते हुए महारानी विक्टोरिया के जन्मदिवस पर बंटी मिठाई को कूड़ेदान में फेंक दिया था। साथ ही अंग्रेजी झंडे यूनियन जैक को उतारने के लिए सुरंग बनाने का प्रयास भी शुरू किया था। इस मौके पर विभाग प्रचार प्रमुख जितेंद्र, व्यवस्था प्रमुख डॉ. मुरलीधर, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख हरिओम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed