फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Video footage related to police beating at Naunhara police station summoned

Ghazipur News: नौनहरा थाने में पुलिस की पिटाई से जुड़े वीडियो फुटेज तलब

Tue, 23 Sep 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Video footage related to police beating at Naunhara police station summoned
गाजीपुर। नौनहरा थाने में पुलिस की पिटाई से घायल भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। जांच अधिकारी व सीआरओ आयुष चौधरी ने थाने के सभी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं। बीते नौ सितंबर की रात नौनहरा थाने में पुलिस की लाठियों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए वीडियो फुटेज अहम साक्ष्य साबित होंगे। इसके आधार पर यह स्पष्ट किया जा सकेगा कि लाठीचार्ज किस परिस्थिति में हुआ और क्या वाकई इसमें पुलिस की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत हुई। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस की पिटाई सेभाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गरमा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की गुजारिश की। इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मामले की जांच के लिए सीआरओ आयुष चौधरी को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और एक माह के अंदर रिपोर्ट तलब की। हालांकि बाद में सीएम योगी आदित्य नाथ ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जांच के नियुक्त मजिस्ट्रेट व सीआरओ की ओर से मामले की जांच की रही है। रिपोर्ट के आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -अविनाश कुमार, डीएम, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed