{"_id":"ca6703305ddc49974863327728b92346","slug":"victory-of-the-candidates-face-bloom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत मिलने पर प्रत्याशियों के खिले चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत मिलने पर प्रत्याशियों के खिले चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के तहत क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में चार चरणों में 9 अक्तूबर, 13, 17 एवं 29 अक्तूबर को मतदान कराया गया। जिला पंचायत सदस्य पद की 67 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 1679 सीट के लिए कराए गए चुनाव की मतगणना रविवार को सभी सोलह विकासखंड स्थित मतगणना स्थलों पर शुरू हुई। मतगणना के लिए सभी ब्लाकों पर 26 सौ से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं जबकि करीब पौने तीन सौ को रिजर्व में रखा गया है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना शुरू में धीमी गति से हुई जैसे-जैसे समय बीतता गया गणना में तेजी आती गई। दोपहर में नतीजे आने लगे। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े सात बजे तक जिले के सभी सोलह विकासखंडों की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 1679 सीटों में से छह सौ के नतीजे घोषित किए जा चुके थे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद की एक भी सीट का परिणाम घोषित नहीं हो सका था। मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक अजय शुक्ल ने विभिन्न विकासखंडों के मतगणना स्थल का निरीक्षण कर गणना कार्य का जायजा लिया। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव साथ थे।
इसके अलावा जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, मुुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, उप जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, नगर पालिका के प्रशासक एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन राय, क्षेत्राधिकारी सदर वेदप्रकाश सिंह आदि ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। मतगणना के दौरान संबंधित स्थानों पर मेले जैसा दृश्य रहा। देर शाम तक मतगणना स्थल के आसपास डटे रहे।