{"_id":"9619c977f566afc7c4a11c7bf038f38d","slug":"victim-of-neglect-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा का शिकार बना मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा का शिकार बना मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर स्थित रौजा जल निगम मार्ग की जल प्लावित सड़क पर मुहल्ला संसद का आयोजन जिला पंचायत सदस्य बृजभूषण दूबे के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की निंदा की। जिला पंचायत सदस्य दुबे ने कहा कि बीते माह संपन्न हुई जिला योजना की बैठक में रौजा-जल निगम मार्ग के निर्माण की झूठी घोषणा का मुद्दा उठाने पर उपस्थित तीनों मंत्रियों और जिलाधिकारी कुछ नहीं कह पाए। समाज सेवी डा. अविनाश गौतम ने कहा कि यह मार्ग सदर एवं जंगीपुर विधानसभा का सीमांकन करता है।
इसके बावजूद भी दोनों विधान सभा क्षेत्र के मंत्रियों की उपेक्षा के चलते आज तक इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। अनूप मिश्रा ने कहा कि जिले के सांसद और रेल राज्यमंत्री का लगातार इधर से आना जाना भी लगा रहता है। साथ ही कई बड़े नेता इसी मुहल्ले में रहते हैं। इसके बावजूद भी मार्ग उपेक्षा का शिकार है। मार्ग नहीं बनने से मुहल्ले में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर अधिवक्ता सुधीर कुमार दूब,े अभिताभ सिंह सुनील कुमार उपाध्याय, मनीष सिंह, राम ध्यान, नीरज सिंह, धनंजय सिंह, दीनानाथ गिरी, पप्पू दूबे, मनोज श्रीवास्तव, नवनीत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।